Search
Close this search box.

Varanasi: पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता और पिता पर पड़ोसियों ने किया हमला, पुलिस कर छानबीन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली चौकाघाट के ढेलवरिया की रहने वाली पीड़िता और उसके पिता पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। करीब आधा दर्जन महिला-पुरुषों ने मिलकर पीड़िता और उसके पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही जैतपुरा थाने के एसओ बृजेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

घटना के दौरान पीड़िता के पिता के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। रात 8:30 बजे तक अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा था। एसओ ने बताया कि पीड़िता शाम को अपने घर के बाहर तिरपाल बांध रही थी, जिसे लेकर पड़ोसी मनोज यादव से विवाद हो गया। आरोप है कि मनोज यादव, उसकी पत्नी साधना यादव, और बबलू यादव समेत परिवार के 6 लोगों ने मिलकर पीड़िता और उसके पिता को उनके घर में घुसकर पीटा।

मंडलीय अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी मनोज यादव और उसके परिवार के लोगों ने विजय मिश्रा और उनके बेटे विष्णु मिश्रा के इशारे पर उस पर हमला किया था। पीड़िता ने पहले भी जैतपुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें