Search
Close this search box.

Varanasi: मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, अवैध तमंचा बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: चोलापुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते गोली मारने के मामले में वांछित मुख्य आरोपित अटेसुआ निवासी सुजीत राजभर को अटेसुआ चंदापुर नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस उसे थाने लाकर पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही। आरोपित ने पैर में गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया था।

घटना 1 नवंबर की है, जब मामूली विवाद के बाद पंचायत में कहासुनी के दौरान सुजीत राजभर और उसके साथियों ने मरजाद राजभर को गोली मार दी थी, जिससे उसके पैर में चोट आई। इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी सुजीत ने अपने मित्रों कुंदन यादव, सुनील राजभर, रोहित यादव और आशीष राजभर को बुलाया था। गोली चलाने का मुख्य आरोपी कुंदन यादव पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, पंचायत में विवाद बढ़ने के बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कुंदन यादव ने अपने साथ लाए अवैध हथियार से गोली चलाई। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से भाग गए थे। सुजीत राजभर ने पूछताछ में बताया कि वह डर के मारे भागते समय अपना तमंचा झाड़ियों में छिपाकर चला गया था, जिसे अब बरामद किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपित सुजीत राजभर का अपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ 2021 और 2024 के अन्य मामलों में भी दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लल्लन सिंह यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव और महेन्द्र यादव शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें