Search
Close this search box.

रसड़ा में उभर रहा नया राजनीतिक चेहरा, विधानसभा चुनाव को लेकर मतलूब अहमद की बढ़ी सक्रियता

बलिया । रसड़ा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रसड़ा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में समाजवादी विचारधारा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता, खाद्यान्न एवं अस्त्र-शस्त्र व्यवसायी तथा पत्रकार मतलूब अहमद का नाम क्षेत्र में तेजी से चर्चा में है। रसड़ा ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी उनकी राजनीतिक सक्रियता को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

मतलूब अहमद ने संकेत दिया है कि यदि जनता का समर्थन मिला तो वह विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। उनका कहना है कि राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता ने वर्षों तक कई प्रतिनिधियों को अवसर दिया, लेकिन अपेक्षित विकास नहीं हो सका।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर की व्यापारिक व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय कुछ फैसलों ने स्थानीय कारोबार को प्रभावित किया है। मतलूब का कहना है कि वह बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के हित में कार्य करेंगे और विकास को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा, “जनता के बीच रहकर काम करना ही मेरी प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य वादे करना नहीं, बल्कि परिणाम देना है।

”राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनकी बढ़ती सक्रियता उन्हें रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक संभावित मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित कर सकती है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें