Search
Close this search box.

ग्राम प्रधान नागेंद्र कुमार मौर्य ने शेरवानी गांव में तेज़ी से कराया चौमुखी विकास कार्य, नागरिकों को दी नव वर्ष और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: विकास खंड बड़ा अंतर्गत ग्राम सभा शेरवानी के प्रधान नागेंद्र कुमार मौर्य ने अपने गांव में विकास कार्यों को नई गति प्रदान की है। प्रधान द्वारा गांव की सड़कों, नालियों, सीवर और पाइपलाइन के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराया गया है। इसके साथ ही कच्ची सड़कों पर इंटरलॉकिंग ईंटें लगाकर उन्हें भी पक्की सड़क में बदला गया।

प्रधान ने गांव में पीने के साफ पानी की सुविधा सुनिश्चित करते हुए प्रधानमंत्री हर घर जल कल योजना के तहत हर घर में जल कनेक्शन लगाया। इसके अलावा वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, और आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड सहित नागरिकों के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों का निर्माण भी कराया गया।

किसानों के हित में किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाया गया, जिससे गांव के किसानों की आय में वृद्धि हुई। प्रधान नागेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि उनका लक्ष्य गांव का चौमुखी और सतत विकास सुनिश्चित करना है। प्रधान ने नव वर्ष, मकर संक्रांति और 26 जनवरी के अवसर पर पूरे गांववासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई भी दी।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें