गाजीपुर । जनपद के थाना दुल्लहपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। बुधवार 6 मई 2026 को थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान जफरपुर तालाब के पास थाना दुल्लहपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 109/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तुषार शुक्ला पुत्र मृत्युंजय शुक्ला निवासी महावीर नगर आवास योजना, पनकी बहादुर नगर के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ धारा 64(2) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त की लंबे समय से तलाश की जा रही थी और गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान के दौरान उसे दबोच लिया गया।
दुल्लहपुर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराध नियंत्रण अभियान की सराहना की जा रही है।
थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
उमेश यादव गाजीपुर।






