मिर्जापुर । में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी ने जनगणना ड्यूटी से संबंधित समस्याओं को लेकर तहसील सदर के उप जिलाधिकारी गुलाब चंद द्वितीय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने दिव्यांग, गर्भवती, गंभीर बीमारी से पीड़ित, दो वर्ष से छोटे बच्चों की माताओं तथा सेवा के अंतिम दो वर्षों में कार्यरत अध्यापिकाओं को जनगणना कार्य से मुक्त रखने की मांग दोहराई।
संगठन अध्यक्ष सुष्मिता जायसवाल ने कई अध्यापिकाओं की व्यावहारिक समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं। उप जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया। इसके अलावा संगठन ने मझवां की नायब तहसीलदार गरिमा मैडम से भी मुलाकात कर प्रभावित अध्यापिकाओं को सहयोग देने का अनुरोध किया। अधिकारियों के सकारात्मक रवैये पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ, मिर्जापुर ने आभार व्यक्त किया।








