Search
Close this search box.

योगी सरकार का ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ रहा सफल, भड़सर पंचायत में सैकड़ों की भागीदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण और विकास को समर्पित ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का आयोजन भड़सर ग्राम पंचायत भवन पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत गौड़ और खरवार जनजातियों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

जनभागीदारी और जागरूकता को मिला प्रोत्साहन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने कहा कि “केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनजातीय क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिख रही हैं। इस अभियान के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान निधि, जनधन खाते, छात्रवृत्ति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं को मिशन मोड में क्रियान्वित किया जा रहा है।

अधिकारियों ने दिए मार्गदर्शन के संदेश

इस अवसर पर विजय कुमार (एडीओ कृषि) ने कहा कि सरकार का यह प्रयास जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर है। विपिन कुमार (एडीओ समाज कल्याण) ने इसे जनक्रांति बताते हुए कहा कि यह सिर्फ सरकार की पहल नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी से चलने वाला अभियान है, साथ ही दुष्यंत सिंह (लेखपाल), अजय प्रसाद गुप्ता (ग्राम विकास अधिकारी), संजय कुमार (बैंक कर्मी), रणधीर कुमार (रोजगार सेवक) सहित अन्य अधिकारियों ने भी लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।

सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों की उपस्थिति

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जनजातीय समाज की महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शामिल रहे:
अर्चना प्रजापति (पंचायत सहायक), जितेंद्र कुमार, मारकंडे खरवार, सुरेंद्र खरवार, रामनारायण गौड़, कमलेश गौड़, दिना गौड़, मातवर खरवार, रीता देवी, प्रदीप गौड़, राजन खरवार, अनमोल खरवार आदि।

समाज को साथ लेकर विकास की ओर बढ़ता प्रदेश

कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि जनजातीय उत्थान ही राज्य के समग्र विकास की नींव है, और योगी सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें