बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के दूनपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पुलिस अधिकारियों के सामने देश के प्रधानमंत्री और कानून व्यवस्था को लेकर बेहद आपत्तिजनक और विवादित बयान देता नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो आगामी मुहर्रम त्योहार को लेकर बुलाई गई एक शांति समिति की बैठक का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक खुद को बेहद प्रभावशाली बताते हुए ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर के सामने धौंस जमा रहा है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में लगाए गए लॉकडाउन की तुलना करते हुए कह रहा है, “मोदी जी ने तो नकली लॉकडाउन लगाया था, हम कल ही असली लॉकडाउन लगा देंगे।” इतना ही नहीं, युवक ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि वह महज एक फोन कॉल करेगा और पूरी विधानसभा बंद हो जाएगी।
वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने के मामले को गंभीरता से लेते हुए बदायूं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपी










