Search
Close this search box.

प्रेमिका को घर लाने के बाद विवाद, सुबह युवक और प्रेमिका एक ही फंदे से लटके मिले

कछौना (हरदोई)। थाना क्षेत्र के चौरा गांव में रिश्तों के उलझे समीकरण एक दर्दनाक घटना में बदल गए। एक शादीशुदा युवक पंचायत के बाद अपनी प्रेमिका को घर लेकर आया था। इसी बीच मायके से लौटी पत्नी ने घर में दूसरी महिला को देखकर विरोध जताया, जिसके बाद देर रात तक घर में विवाद और तनाव का माहौल बना रहा।

शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा खुलवाने पर युवक और उसकी प्रेमिका एक ही साड़ी के फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

इस घटना ने तीन मासूम बच्चों, पत्नी, दिव्यांग माता-पिता और दोनों परिवारों को गहरे सदमे में छोड़ दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें