Search
Close this search box.

पश्चिमी बंगाल हिंसा: “राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति” के कार्यकर्ताओं ने सीएम ममता बनर्जी का फूंका पुतला

वाराणसी: पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था, हिन्दू समाज पर हो रहे संगठित हमलों एवं राज्य सरकार की विफलता को लेकर राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी श्री एस राजलिंगम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा।

राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि आज हम लोगों ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया है उन्हें चेतावनी दी गई है कि आप लोग हिंदुओं पर अत्याचार बंद करें नहीं तो और भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रवादी हिन्दू शक्ति वाहिनी के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अत्यन्त दुख एवं चिन्ता के साथ आपका ध्यान पश्चिम बंगाल राज्य की वर्तमान भयावह स्थिति की ओर आकृष्ठ कराना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद वीरभूम उत्तर 24 परगना आदि जिला में कट्टरपंथी तत्वों द्वारा हिन्दू जनमानस पर सुनियोजित क्रमबद्ध व हिंसक हमले किए जा रहे हैं। अनेक स्थानों पर मंदिरों को अपवित्र किया जा रहा है। हिन्दू परिवारों को पलायन हेतु विवश किया जा रहा है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार एवं युवाओं की हत्याएं हो रही है।

लेकिन इन परिस्थितियों में राज्य सरकार की की भूमिका अत्यन्त निराशाजनक है। पुलिस प्रशासन निष्क्रिय है। कई स्थानों पर सरकार की ओर से पक्षपात के भी प्रमाण सामने आ रहे हैं। उपरोक्त स्थिति स्पष्ट रुप से संविधान के अनुच्छेद 356 के अन्तर्गत राज्य में संवैधानिक तन्त्र की विफलता की परिभाषा में आती है।

Leave a Comment

और पढ़ें