लखनऊ: भारतीय नौसेना के 26वें प्रमुख, एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
एडमिरल त्रिपाठी ने 30 अप्रैल, 2024 को नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभाला था। वे एक अनुभवी नौसैनिक अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने शानदार करियर में अनेक रणनीतिक और नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की सेवा में उनके योगदान की सराहना की।









