Search
Close this search box.

बलरामपुर में 21 वर्षीय दिव्यांग युवती से गैंगरेप, घटना से पहले का वीडियो वायरल

बलरामपुर: जिले में 21 साल की दिव्यांग युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़िता आरोपियों से बचने के लिए सड़क पर भागती नजर आ रही है, जबकि पीछे 5-6 बाइक पर सवार युवक उसका पीछा करते दिख रहे हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि पूरा घटनाक्रम एसपी आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवती मदद के लिए भाग रही है, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए आगे निकल जाते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश