Search
Close this search box.

नई दिल्ली: बेटिंग ऐप केस में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को ED का समन

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बेटिंग ऐप 1xBet मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। उन्हें बुधवार को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, एजेंसी 1xBet से जुड़े सट्टेबाजी नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में रैना से उनके संभावित संबंधों और जानकारियों को लेकर पूछताछ की जाएगी।

कुछ दिन पहले आज तक ने रिपोर्ट दी थी कि रैना इस मामले में ईडी की जांच के दायरे में हैं और उन्हें जल्द ही समन भेजा जा सकता है। अब एजेंसी ने औपचारिक रूप से उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश