Search
Close this search box.

वाराणसी पुलिस की बड़ी सफलता – मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी कुख्यात गौ-तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी: जनपद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना बड़ागाँव और थाना फूलपुर की संयुक्त टीम ने 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात गौ-तस्कर गोविन्द सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

मुठभेड़ की पूरी घटना

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त अभियोग संख्या 314/2025, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 325 बीएनएस के तहत वांछित था। इलेक्ट्रॉनिक व मैनुअल सर्विलांस से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रामेश्वर के पास वरुणा पुल पर दबिश दी। इस दौरान अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से गोविन्द सिंह घायल हुआ और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से –

  • एक देसी तमंचा (315 बोर)
  • एक जीवित कारतूस
  • एक खोखा कारतूस बरामद किया।

गौ-तस्करी का नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि गोविन्द सिंह अंतर्राज्यीय गौ-तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। यह नेटवर्क पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है।

  • पहला स्तर: यूपी के जिलों से गायें 500–600 रुपये में खरीद/चोरी की जाती हैं।
  • दूसरा स्तर: बिहार के पशु मेलों में इन्हें बेचा जाता है।
  • तीसरा स्तर: ट्रांसपोर्टर इन्हें आगे बंगाल तक पहुँचाते हैं।
  • चौथा स्तर (चिंगड़ा): रास्ते में गाड़ियों को पास कराने की व्यवस्था की जाती है।

गोविन्द सिंह पहले “स्पॉटर” के रूप में काम करता था और धीरे-धीरे खुद ट्रांसपोर्टर बन गया। पूछताछ में उसने बताया कि बिहार में गायें 10,000 रुपये तक बिक जाती हैं और बंगाल में कीमत और अधिक हो जाती है। उसका भाई राजू सिंह पहले से जेल में बंद है और वही भी गौ-तस्कर है।

आपराधिक इतिहास

गोविन्द सिंह पर 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गौवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट शामिल हैं।

पुलिस की रणनीति

गोमती ज़ोन में चल रहे विशेष अभियान के तहत गौ-तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य अपराधियों की भी पहचान हो चुकी है और आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें