Search
Close this search box.

गाजीपुर: नोनहरा थाने में धरना प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया बर्बरता, दिव्यांग की मौत से मचा हड़कंप

गाजीपुर: थाना नोनहरा के परिसर में क्षेत्रवासियों द्वारा शांतिपूर्ण घरना प्रदर्शन के दौरान गंभीर घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, रात्रि के समय थाना नोनहरा के प्रभारी निरीक्षक ने अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पूरे थाना परिसर की लाइट बंद कर दी और धरना दे रहे लोगों को चारों तरफ से घेरकर बेरहमी से पीटा।

इस दौरान, धरना में शामिल दिव्यांग सियाराम उपाध्याय पुत्र गिरजाशंकर उपाध्याय को भी अत्यधिक हिंसक तरीके से पीटा गया। इलाज के दौरान सियाराम उपाध्याय की अकाल मृत्यु हो गई। घटना ने सम्पूर्ण प्रदेश में शोक की लहर दौड़ा दी है और आम जनता में पुलिस के प्रति गहरा भरोसा खो गया है।

जनमानस का आरोप है कि अभी तक घटना में शामिल आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लोग वर्तमान सरकार पर भी हत्यारे पुलिसकर्मियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों और परिवार की ओर से माननीय मुख्यमंत्री से अपील की गई है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए, ताकि आम जनमानस का भरोसा सरकार पर कायम रह सके।

Leave a Comment

और पढ़ें