Search
Close this search box.

ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान योजना का लाभ मिले: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर”

सोनभद्र: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र ने गुरुवार को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए एडीएम न्यायिक आर.सी. यादव को सौंपा। ज्ञापन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर” के नेतृत्व में सौंपा गया।

मांगपत्र में प्रमुख रूप से ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान योजना और बीमा योजना का लाभ देने, 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पत्रकारों को पेंशन सुविधा, पत्रकारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने से पूर्व राजपत्रित अधिकारी से जांच कराने की मांग शामिल है।

इसके अलावा तहसील स्तर पर भी प्रशासनिक अधिकारियों संग ग्रामीण पत्रकारों की नियमित बैठकें आयोजित कराने, मृत पत्रकारों के परिजनों को किसान बीमा योजना की तरह तत्काल 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त 20 लाख रुपये की मदद देने की बात कही गई।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जिला स्तर पर स्थाई समिति की बैठक कर असली और फर्जी पत्रकारों की पहचान की जाए, ताकि अवैध वसूली पर रोक लग सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में पत्रकार राजेश पाठक, राकेश चंदेल, विनोद मिश्र, संतोष नागर, रामानुज धर द्विवेदी, सेराज अहमद, दयाशंकर रौनियार, विवेक मिश्रा, प्रमोद अग्रहरि, रामकेश यादव सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें