Search
Close this search box.

आयकर रिटर्न की तारीख 31 अक्टूबर करने की मांग : राकेश शरण मिश्र

सोनभद्र: संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आयकर रिटर्न की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग की है।

मिश्र ने पत्र में उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ आयकर पोर्टल के नियमित रूप से न चलने के कारण लाखों करदाता वित्तीय वर्ष 2024-25 का रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि करदाता और राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए, आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर की जानी चाहिए। इससे देशभर के लाखों करदाताओं को राहत मिलेगी और उनके साथ न्याय हो सकेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें