Search
Close this search box.

नन्दगंज: बरहपुर में धान के खेत में मिला 8 फूट का अजगर, देखें तस्वीरें

नन्दगंज: समीपवर्ती ग्राम बरहपुर में बीती शाम पंकज चौबे के खेत में धान की कटाई कर रही महिला लगभग 8 फूट का लम्बा अजगर को देखकर घबरा गई। महिला डर कर वहां से चिल्लाते हुए जान बचा कर भागी और रास्ते में ही बेहोश हो गई।

जानकारी होते ही उस विशाल अजगर को देखने के लिये ग्रामीणों की भीड़ लग गई। प्रधान प्रतिनिधि कुश सिंह को जानकारी मिलने पर उन्होंने नंदगंज बाजार निवासी सांप पकड़ने वाले विवेक कुमार नामक युवक को बुलाया।

उसने उस विशाल अजगर को पकड़ कर वन विभाग के कर्मचारी को सौंप दिया। क्षेत्र में कहीं भी सांप दिखाई देता है तो विवेक कुमार उसे पकड़ कर दूर नदी किनारे तथा जंगल झाड़ी में छोड़ देता है।

Leave a Comment

और पढ़ें