गाजीपुर: जनपद के जखनियां ब्लॉक सभागार में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर एक जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।
चौपाल के दौरान महिलाओं की उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों और विद्यालयों में जागरूकता रैली निकाली गई। इन रैलियों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।
विद्यालयों में आयोजित सत्रों में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 108 (एंबुलेंस सेवा) — की जानकारी दी गई ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत हर महिला को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।
ब्यूरोचीफ – संजय यादव









