मिर्जापुर: जिले के थाना अहरौरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार शातिर चोरों को चोरी के माल और वाहन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से स्कूल से चोरी हुए गैस सिलेंडर, चूल्हा, अनाज, और बर्तन सहित कई सामान बरामद किए गए हैं।
मामला प्राथमिक विद्यालय धुरिया, थाना अहरौरा का है। प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार सिंह ने थाने में तहरीर दी थी कि विद्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने रसोईघर और स्टोर रूम से दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, एक बड़ा भगोना, तीन बोरी चावल, दो बोरी गेहूं, 10 किलो अरहर की दाल, थालियां और स्टील के डिब्बे चोरी कर लिए।
इस तहरीर पर थाना अहरौरा पर मुकदमा संख्या 257/2025 धारा 317(e), 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुदारन बाजार के पास से एक टाटा मैजिक (UP65JT6084) को रोका, जिसमें चार आरोपी सवार थे। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल की।
गिरफ्तार आरोपी:
- सूरज कुमार पुत्र संकठा, निवासी ग्राम धुरिया, थाना अहरौरा
- सूर्यभान पुत्र रामजीत, निवासी ग्राम जिगना, थाना अहरौरा
- मोनू कुमार पुत्र मुन्नू बिंद, निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना अहरौरा
- घनश्याम पुत्र स्व. शिवधनी, निवासी ग्राम जिगना, थाना अहरौरा
बरामदगी:
- चोरी का अनाज 249.05 किग्रा
- 02 गैस सिलेंडर (इंडेन)
- 01 समर सेबुल
- 01 चूल्हा (सिंगल बर्नर)
- 01 बड़ा एल्यूमिनियम भगोना
- 06 स्टील की थालियां
- 01 बड़ा स्टील का डब्बा
- चोरी में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन
पुलिस टीम में निरीक्षक सदानंद सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना अहरौरा), उपनिरीक्षक रामदरश यादव, शिव बाबू सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष राय, शशि प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, रामबाबू सोनकर सहित पूरी टीम ने इस कार्रवाई में भाग लिया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट – अनूप कुमार









