Search
Close this search box.

बलिया: नगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 700 लीटर अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया: थाना नगरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 700 लीटर अपमिश्रित कच्ची देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री भी मौके से बरामद की गई। यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत नगरा के वार्ड संख्या 4 चचयां में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब बनने और बेचे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार रात पुलिस टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान मनोज गुप्ता पुत्र मुन्नीलाल गुप्ता निवासी चचयां को मौके से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने वहां से दो सौ लीटर क्षमता वाले चार प्लास्टिक ड्रम और पाँच प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 700 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

इसके साथ ही पुलिस ने निम्न सामग्री भी जब्त की—

  • 3 किलोग्राम यूरिया
  • 40 किलोग्राम नौशादर
  • 20 किलोग्राम फिटकरी
  • 10 किलोग्राम नमक
  • शराब बनाने के उपकरण (9 तसला, 2 बटुआ, 9 स्टील ड्रम, 1 फावड़ा)
  • तीन सिलेंडर चूल्हे
  • 10 खाली प्लास्टिक ड्रम
  • एक मोटरसाइकिल

इसके अलावा पुलिस टीम ने जमीन में गड़े लगभग 4000 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया। गिरफ्तार अभियुक्त मनोज गुप्ता के खिलाफ आबकारी अधिनियम तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गुरुवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। बरामद मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।

रिपोर्ट – मुकेश श्रीवास्तव

Leave a Comment

और पढ़ें