वाराणसी: कफ सिरप सिंडीकेट से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। मामले में सरगना बताए जा रहे शुभम जायसवाल के घर पर ED की टीम पहुंची और नोटिस चस्पा किया।
सूत्रों के अनुसार ED की टीम ने शुभम जायसवाल के वाराणसी स्थित दो घरों पर नोटिस लगाया है। ये घर प्रह्लाद घाट और सिगरा क्षेत्र में स्थित बताए जा रहे हैं। कफ सिरप सिंडीकेट से जुड़े इस केस में लगातार कार्रवाई का दौर जारी है। ED की एंट्री के बाद अब मामला और गंभीर मोड़ लेने की संभावना जताई जा रही है।
कफ सिरप सिंडीकेट पर पहले से ही कई एजेंसियां कार्रवाई कर रही थीं, लेकिन ED के शामिल होने से जांच और तेज हो गई है। प्रशासन की ओर से आगे और छापेमारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।









