Search
Close this search box.

बिहार: 24 वर्षीय नव-नियुक्त शिक्षिका शिवानी वर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बिहार में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय युवती और BPSC TRE 1 में चयनित नव-नियुक्त शिक्षिका शिवानी वर्मा की कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। शिवानी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की रहने वाली थीं और पढ़ाई में बेहद होशियार थीं। हाल ही में उनका चयन शिक्षक पद पर हुआ था और उन्होंने अपनी नौकरी की शुरुआत ही की थी।

लगातार परेशान करते थे स्थानीय गुंडे

स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, इलाके के कुछ गुंडे शिवानी को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक अक्सर छेड़छाड़ और उत्पीड़न करते थे, जिसके कारण शिवानी के माता-पिता भी काफी समय तक उसके साथ ही रह रहे थे। इसके बावजूद, परिवार अपनी बेटी को अपराधियों से बचा नहीं सका।

जल्द होने वाली थी शादी

शिवानी वर्मा की सगाई हो चुकी थी और जल्द ही विवाह की तैयारी चल रही थी। परिवार के अनुसार, आने वाले महीनों में घर में खुशियों का माहौल बनने वाला था, लेकिन इस वारदात ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

जांच जारी, आरोपी फरार

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास के CCTV की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें