Search
Close this search box.

शिवसेना महानगर वाराणसी ने मनाया विजय दिवस, हवन-पूजन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन

वाराणसी। शिवसेना महानगर वाराणसी के नेतृत्व में शनिवार को महावीर मंदिर, अर्दली बाज़ार में विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिव सैनिकों एवं भवानी सेना की महिला सदस्यों ने हवन-पूजन और सुंदरकांड का पाठ किया। कार्यक्रम में 11 ब्राह्मणों द्वारा विधिविधान से पाठ संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद शिवसेना पदाधिकारियों ने ज्ञानवापी मामले में ‘मुक्ति’ का संकल्प लेने की बात कही। वक्ताओं ने अपने संबोधन में राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए बाबरी मस्जिद से जुड़े कुछ व्यक्तियों के खिलाफ विरोध दर्ज किए जाने की बात भी कही।

सभा में मौजूद कुछ शिव सैनिकों ने कहा कि यदि “बाबरी मस्जिद से संबंधित किसी प्रकार की नई नींव रखने की पहल” की जाती है तो इसका विरोध किया जाएगा। (यह बयान शिवसेना पदाधिकारियों का दावा है।)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवसेना राज्य उप प्रमुख एवं मंडल प्रभारी अजय चौबे, महानगर अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा, दिनेश गोड़, गुड्डू पटेल, अजय ठाकुर, राजेश शर्मा, अभिषेक सोनकर, मुन्नी देवी, सरोज, विद्या, नीलम, काजल, पुष्पा, बिंदु, रेखा, माधुरी सहित कई शिव सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें