Search
Close this search box.

लेडी सिंघम नीतू काद्दयान के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ से बड़ी सफलता: वाराणसी में चार शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

वाराणसी। वरुणा ज़ोन की लेडी सिंघम एडीसीपी नीतू काद्दयान के मार्गदर्शन में लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत की गई छापेमारी में चोरी के लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी बरामद की है।

गोईठहा रिंग रोड पर हुई घेराबंदी, चार आरोपी दबोचे गए

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर आज (06.12.2025) दोपहर करीब 2:20 बजे गोईठहा रिंग रोड के पास घेराबंदी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

  • विक्की बेनवंशी
  • आरिफ उर्फ शाहरूख
  • रोहित बेनवंशी
  • ललिता उर्फ सपना (महिला आरोपी, विक्की की माँ)
    सभी आरोपी नई बस्ती, पाण्डेयपुर, लालपुर पाण्डेयपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

बरामद माल

पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्न सामान बरामद किया—

  • सफेद व पीली धातु (सोना-चांदी) के आभूषण
  • ₹31,500 नकद
  • अपराध में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल

आठ बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने लालपुर पाण्डेयपुर, शिवपुर, सारनाथ और रोहनिया थाना क्षेत्रों में हुई कम से कम आठ चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 380 समेत कई धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

कैसे देते थे चोरी को अंजाम?

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना तरीका बताया रात के समय चोरी की गई मोटरसाइकिल पर घुमना, बंद पड़े मकानों को टारगेट करना, ताला तोड़कर अंदर घुसना, गहने, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ करना- सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी ललिता उर्फ सपना चोरी के आभूषणों को महिलाओं व राहगीरों को मजबूरी बताकर कम दाम पर बेच देती थी। चोरी से कमाया पैसा आरोपी खाने-पीने और जुए में उड़ा देते थे।

सफलता दिलाने वाली टीम

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में उपनिरीक्षक प्रभाकर सिंह, महेश मिश्रा, मानवी शुक्ला सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें