Search
Close this search box.

अयोध्या: विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुँचा युवक, परिजनों और ग्रामीणों की रजामंदी के बाद करा दी शादी

अयोध्या: पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के बभनगवा गांव में बीती रात एक अजीबो-ग़रीब मामला सामने आया। गांव का युवक आलीम पुत्र मुनीर अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुँचा, जहाँ परिजनों और ग्रामीणों की शंका के चलते हंगामा खड़ा हो गया।

सूत्रों के अनुसार, देर रात घर के आस-पास संदिग्ध हरकत देख ग्रामीणों ने चोरी की आशंका में तलाश शुरू की। इस दौरान विवाहित महिला ने युवक आलिम को अपने बिस्तर के नीचे छिपा दिया। जब परिवार और ग्रामीणों ने बिस्तर की तलाशी ली, तो आलिम बाहर निकला।

घटना की शिकायत महिला के ससुर ने पूराकलन्दर थाने में दर्ज कराई। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। बातचीत के दौरान पति, ससुर और दोनों पक्षों की रज़ामंदी से महिला और आलिम ने आपसी सहमति से विवाह कर लिया।

महिला का पति, जो विदेश में रहता है, उसने फोन पर दोनों को शादी की बधाई दी और इस संबंध में कोई आपत्ति न होने की बात कही। वहीं ससुर ने भी प्रेमी–प्रेमिका की शादी पर संतोष जताते हुए थाने में दी गई शिकायत वापस लेने का अनुरोध किया।

Leave a Comment

और पढ़ें