Search
Close this search box.

वाराणसी में मूक-बधिर बच्चों का होगा निःशुल्क कॉकलियर इम्प्लांट ऑपरेशन: CMO

वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संदीप चौधरी के निर्देशन में “मूक-बधिर मुक्त काशी” अभियान के तहत शनिवार को मूक-बधिर बच्चों के लिए निःशुल्क स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन सीएमओ कार्यालय, दुर्गाकुण्ड में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अत्याधुनिक उपकरणों से जांच के बाद जिन बच्चों को कॉकलियर इम्प्लांट के लिए उपयुक्त पाया गया है, उनका ऑपरेशन सरकारी योजनाओं के तहत पूर्णतः निःशुल्क कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक कॉकलियर इम्प्लांट का खर्च लगभग 6 लाख रुपये तक आता है, लेकिन पात्र बच्चों के परिवारों को किसी प्रकार का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। सभी चिन्हित बच्चों की सूची बनाकर उनके उपचार हेतु आवश्यक धनराशि सुनिश्चित की जाएगी।

सीएमओ ने यह भी बताया कि आगे की प्रक्रिया के अंतर्गत बेरा टेस्ट, सीटी स्कैन और अन्य आवश्यक जांचें भी निःशुल्क कराई जाएंगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. संजय राय ने बताया कि आरबीएसके टीम के सहयोग से आयोजित इस विशेष कैंप में कुल 18 बच्चों की जांच सतकृति ईएनटी हॉस्पिटल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मनोज गुप्ता की टीम द्वारा की गई। जांच का परिणाम इस प्रकार रहा—

  • 3 बच्चे (5 वर्ष से कम आयु) कॉकलियर इम्प्लांट ऑपरेशन हेतु चिन्हित
  • 8 बच्चों को निःशुल्क हियरिंग एड प्रदान किए जाएंगे
  • 7 बच्चों को स्पीच थेरेपी दी जाएगी, ताकि उनकी सुनने और बोलने की क्षमता को सामान्य करने में सहायता मिल सके

कैंप को सफल बनाने में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, एसीएमओ डॉ. संजय राय, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. संघी सेठ, शुभम, डॉ. पियूष कांत, डॉ. रूद्र प्रकाश, डॉ. प्रगति बेरी, डॉ. रितेश, डॉ. अवनीश राय, डॉ. अफरोज, डॉ. स्नेहा, डॉ. रमेश तथा स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें