Search
Close this search box.

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 7 दिन में भारत में कमाए 207 करोड़, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 301 करोड़ पार

मुंबई। रणवीर सिंह की हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की रिलीज को अभी एक हफ्ता ही हुआ है, लेकिन यह पहले ही दर्शकों और व्यापारियों के लिए चौंकाने वाली सफलता साबित हुई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में केवल 7 दिनों में 207.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन 301.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

फिल्म की इस कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों को चुनौती दी है और यह रणवीर सिंह की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनती नजर आ रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें