Search
Close this search box.

वाराणसी में कोआपरेटिव बैंक इम्पलाइज यूनियन का 29वां प्रांतीय अधिवेशन, कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। कोआपरेटिव बैंक इम्पलाइज यूनियन उत्तर प्रदेश का 29वां दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन प्रताप पैलेस, वाराणसी में आयोजित हुआ। अधिवेशन के पहले दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मनोज जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में मनोज जी ने कहा कि सहकारी बैंक कर्मचारियों की जो भी प्रमुख समस्याएं हैं, उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के नारे “देश के हित में करूंगा काम और काम का लूंगा पूरा दाम” का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों का सकारात्मक परिणाम सभी को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने सदैव कर्मचारियों के हित और देश के विकास के लिए कार्य किया है। संघ इस वर्ष अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है और वर्तमान परिवेश में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मनोज जी ने स्वदेशी अपनाने, भाषा और संस्कृति के सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि भाषा से ही संस्कृति का जन्म होता है। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन और सिद्धांतों को पढ़ने व अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में महामंत्री सुधीर सिंह ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृत किया। संरक्षक राजेश्वर सिंह ने यूनियन के इतिहास और उसके द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। पूर्व महामंत्री एवं संरक्षक महेश सिंह ने कहा कि यदि बैंकों को विभागीय नियंत्रण से मुक्त किया जाए तो सहकारी बैंक तेजी से विकसित हो सकते हैं और उत्तर प्रदेश सहकारिता के क्षेत्र में गुजरात को भी पीछे छोड़ सकता है।

अतिथियों का स्वागत वाराणसी यूनिट के मंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष श्रीमती सुमन अजय राय ने की। संचालन महामंत्री सुधीर सिंह एवं अमित कुमार सैनी ने संयुक्त रूप से किया।

अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, बैंक के सीईओ मिलिंद जी, बीएन चौबे, शेषनाथ यादव, आनंद कुमार त्रिपाठी, ईश्वर चौहान, संतोष सोनकर, महेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें