Search
Close this search box.

गाजीपुर: भुड़कुड़ा पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार थाना भुड़कुड़ा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 184/2025, धारा 137(2), 351(3), 64(1) बीएनएस एवं 5L, 5J(2), 6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में शनिवार को उप निरीक्षक राजमणि सरोज ने पुलिस टीम के साथ चौजा पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज बनबासी (उम्र लगभग 20 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय कैलाश बनबासी, निवासी ग्राम चक फातिमा उर्फ बैरक, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त मुकदमे में गंभीर आरोप दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजमणि सरोज सहित थाना भुड़कुड़ा पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए अपराधियों के विरुद्ध अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

ब्यूरोचीफ: संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें