वाराणसी: दी सेंट्रल बार एसोसिएशन, बनारस (वाराणसी) के वार्षिक चुनाव 2026 को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रबंध समिति सदस्य पद के प्रत्याशी एडवोकेट अशोक कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए एक मजबूत और जनहितकारी घोषणा की है।
एडवोकेट अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में फ्रिज की सुविधा न होने के कारण टिटनेस सहित अन्य आवश्यक इंजेक्शन नहीं लग पा रहे हैं, जिससे अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में स्वास्थ्य केंद्र में फ्रिज की तत्काल व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि सभी जरूरी टीकाकरण व दवाएं सुरक्षित रखी जा सकें।
उन्होंने आगे कहा कि दीवानी परिसर में बने पिंक टॉयलेट में महिला अधिवक्ताओं से लिया जा रहा ₹5 शुल्क पूरी तरह समाप्त कराया जाएगा, इसके लिए वे जिला जज से मिलकर इसे निःशुल्क कराने का प्रयास करेंगे।
एडवोकेट अशोक कुमार सिंह ने यह भी कहा कि दी बनारस सेंट्रल बार सभागार को वातानुकूलित (AC) कराया जाएगा, कचहरी परिसर में स्वास्थ्य केंद्र, साफ-सफाई, वाई-फाई, बिजली व पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी, नए अधिवक्ताओं के लिए बैठने हेतु उचित चेंबर की व्यवस्था कराई जाएगी, नए व वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए पेंशन व्यवस्था लागू कराने का प्रयास होगा, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम (Advocate Protection Act) को लागू कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अधिवक्ताओं के लिए फ्री मेडिकल सुविधा, मेडिकल इंश्योरेंस और लाइब्रेरी की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है, जिस पर वे प्राथमिकता से कार्य करेंगे।
अंत में उन्होंने कहा कि वे अधिवक्ताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे, उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे और अधिवक्ता समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता










