Search
Close this search box.

वाराणसी: अनन्या हॉस्पिटल में निःशुल्क व कम खर्च में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध

वाराणसी। जखनी क्षेत्र स्थित अनन्या हॉस्पिटल में आम जनता के लिए निःशुल्क एवं न्यूनतम खर्च में इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

अस्पताल में मेडिसिन और जनरल सर्जरी के साथ-साथ कई विशेषज्ञ विभागों की सुविधाएं मौजूद हैं। इनमें हड्डी व गठिया रोग, श्वास रोग, यूरो सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, एलर्जी, लिवर एवं हृदय रोग, तथा डायबिटीज (शुगर) से संबंधित इलाज शामिल है।

इसके अलावा अस्पताल में ईसीजी, एक्स-रे, पैथोलॉजी जांच भर्ती की सुविधा 24×7 एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। नेफ्रोलॉजी विभाग के अंतर्गत पथरी का ऑपरेशन तथा पित्त की थैली (गॉलब्लैडर) में पथरी का ऑपरेशन भी अनुभवी डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जरूरतमंद मरीजों को कम से कम खर्च में बेहतर इलाज उपलब्ध कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।

अस्पताल की ओर से क्षेत्र के लोगों से अपील की गई है कि वे इस स्वास्थ्य सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें