Search
Close this search box.

बंगाल रेप एंड मर्डर केस: BHU के रेजीडेंट डॉक्टर फिर से हड़ताल पर, केवल इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

Varanasi: पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से रेप और फिर उसकी हत्या के विरोध में बीएचयू(BHU) के रेजीडेंट डॉक्टर्स ने मंगलवार से एक बार फिर हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं ही संचालित की जाएंगी। रेजीडेंट डॉक्टर वेलफेयर सोसाइटी ने सोमवार को हड़ताल का आह्वान किया। 

सोसाइटी द्वारा जारी एक खुले पत्र में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के डॉक्टर न्याय की मांग को लेकर 65 दिनों से हड़ताल पर हैं और अब 200 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बावजूद इसके, सरकार और प्रशासन ने न तो पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया है, न ही डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। रेजीडेंट डॉक्टरों ने कहा कि जब तक उनकी पांच सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी आईएमएस बीएचयू के रेजीडेंट डॉक्टर 13 से 23 अगस्त तक हड़ताल पर रहे थे, जिसके चलते चिकित्सा सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा था।

Leave a Comment

और पढ़ें