Search
Close this search box.

हरदोई में पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई के परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड की सलामी लेकर अनुशासन एवं व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों, क्वार्टर गार्ड, अर्दली रूम तथा डायल 112 से संबंधित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, सतर्कता एवं कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए नियमित प्रशिक्षण, संसाधनों का सही उपयोग और समयबद्ध प्रतिक्रिया बेहद आवश्यक है, ताकि आम जनता को त्वरित और प्रभावी सेवा प्रदान की जा सके।

रिपोर्ट- ओमजीत यादव

Leave a Comment

और पढ़ें