Search
Close this search box.

वाराणसी: हेड कांस्टेबल राशिद खान बने दरोगा, एसीपी ने कंधों पर लगाए स्टार

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल राशिद खान को पदोन्नति मिलने पर उपनिरीक्षक (दरोगा) बनाया गया। इस अवसर पर रोहनिया के एसीपी संजीव कुमार शर्मा, थाना प्रभारी रोहनिया राजू सिंह एवं लोहता थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य द्वारा उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।

एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने दरोगा बने राशिद खान को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस लगन, निष्ठा और ईमानदारी से उन्होंने लोहता और कोटवां क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, उसी प्रकार आगे भी जनसेवा करते रहें। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

रिपोर्ट – अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें