Search
Close this search box.

बलिया: साइबर ठगी का शिकार बने व्यक्ति को रसड़ा पुलिस ने दिलाए 3.11 लाख रुपये वापस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया। थाना रसड़ा, जनपद बलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी का शिकार बने व्यक्ति के खाते में पूरी धनराशि 3,11,000 रुपये (तीन लाख ग्यारह हजार) वापस कराई है। इस सराहनीय कार्य से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।

उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार पुत्र छोटेलाल राम, निवासी ग्राम प्रधानपुर, थाना रसड़ा, जनपद बलिया ने थाना रसड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा अलग-अलग तिथियों में फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर कुल 3,11,000 रुपये स्थानांतरित कर लिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल बलिया कृपा शंकर के निर्देशन में थाना रसड़ा पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विधिक कार्रवाई की। इसके फलस्वरूप 21 जनवरी 2026 को धोखाधड़ी की संपूर्ण धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी गई। राशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस एवं थाना रसड़ा पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस कार्रवाई में थाना रसड़ा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक राहुल राय (साइबर प्रभारी), उपनिरीक्षक शिवम कुमार, हेड कांस्टेबल अमरदीप यादव (कंप्यूटर ऑपरेटर), कांस्टेबल प्रिन्स प्रजापति, कांस्टेबल अंकुर वर्मा एवं महिला कांस्टेबल श्वेता त्रिपाठी (साइबर हेल्प डेस्क) शामिल रहे।

संजय सिंह- रिपोर्टर, बलिया

Leave a Comment

और पढ़ें