Search
Close this search box.

मिर्जापुर: अहरौरा मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में पेश केंद्रीय बजट 2026 पर जताई खुशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर। भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को लोकसभा में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026 को अहरौरा मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय में लाइव देखा। यह कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष मनोज सोनकर के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने केंद्रीय बजट 2026 को जनहितकारी बताते हुए कहा कि बजट में शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन स्थलों, राजमार्गों, रक्षा क्षेत्र और व्यापारियों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिससे देश विकास के पथ पर और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में भारत निरंतर आर्थिक रूप से सशक्त बन रहा है और यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनोद पटेल, कृष्ण कुमार तिवारी, जगत सिंह, उमेश केसरी, अमित शाह, आशुतोष गिरी, अनूप कुमार, रमेश सिंह, श्वेता सिंह, राजन सोनकर, सुजीत केसरी, प्रेम कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: अनुप कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें