Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़: नंबर ब्लॉक करने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी की चाकू मारकर की हत्या, युवती गिरफ्तार

छत्तीसगढ़। बिलासपुर में प्रेम प्रसंग के एक मामले ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जहां प्रेमी द्वारा नंबर ब्लॉक किए जाने से नाराज प्रेमिका ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवती रोशनी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक और आरोपी युवती रोशनी की मुलाकात करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ीं। हाल के दिनों में किसी बात को लेकर विवाद के बाद युवक ने रोशनी का नंबर ब्लॉक कर दिया, जिससे वह बेहद नाराज हो गई।

बताया जा रहा है कि इसी नाराजगी में रोशनी ने युवक से मुलाकात की और विवाद के दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी युवती रोशनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें