Search
Close this search box.

बलिया: हल्दी पुलिस ने चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी का इन्वर्टर बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा पेशेवर चोरों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हल्दी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया इन्वर्टर बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी तथा प्रभारी निरीक्षक हल्दी राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना हल्दी पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को वादी द्वारा थाना हल्दी पर प्रार्थना पत्र देकर सूचना दी गई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर का ताला तोड़कर EXIDE कंपनी का इन्वर्टर चोरी कर लिया है। इस संबंध में थाना हल्दी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीमों को लगाया गया था।

इसी क्रम में दिनांक 04 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह अपने हमराह हेड कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश भारती एवं कांस्टेबल दीपक गुप्ता के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व अपराध रोकथाम हेतु गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 23/2026 धारा 305/331(3) बीएनएस थाना हल्दी से संबंधित अभियुक्त विवेक कुमार खरवार पुत्र सुरेन्द्र नाथ खरवार, निवासी सीताकुण्ड, थाना हल्दी, जनपद बलिया (उम्र 22 वर्ष) को पिण्डारी ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे अंडरपास पुलिया के पास से करीब 12:15 बजे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त की निशानदेही पर बसुधरपाह बिगही रोड के बाईं ओर झाड़ियों से चोरी किया गया EXIDE इन्वर्टर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।

संबंधित अभियोग:
मु0अ0सं0 23/2026 धारा 305, 331(3), 317(2) बीएनएस, थाना हल्दी, जनपद बलिया

गिरफ्तार अभियुक्त:
विवेक कुमार खरवार पुत्र सुरेन्द्र नाथ खरवार, निवासी सीताकुण्ड, थाना हल्दी, जनपद बलिया, उम्र 22 वर्ष

बरामदगी:
01 अदद EXIDE इन्वर्टर

आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 129/2024 धारा 323/504/506 भादवि, थाना हल्दी, जनपद बलिया

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह
हेड कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश भारती
कांस्टेबल दीपक गुप्ता

संजय सिंह | प्रेस रिपोर्टर, बलिया

Leave a Comment

और पढ़ें