बलिया । के गड़वार स्थित वृद्ध आश्रम में कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सेवा और संवेदना से भरा एक भावुक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय में तैनात आरक्षी यतेन्द्र शर्मा और विजय यादव आश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्ग महिला-पुरुषों के बीच फल वितरित किए।

दोनों आरक्षियों ने बुजुर्गों का हाल-चाल जाना, उनसे आत्मीय बातचीत की और उनके साथ समय बिताया। लंबे समय बाद मिले इस अपनत्व से कई बुजुर्ग भावुक हो उठे और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने दोनों को दिल से आशीर्वाद दिया और इस पहल की सराहना की।
फल पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। उपस्थित लोगों ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज में मानवता, सेवा और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिकांत तिवारी ने की, जबकि संचालन ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने किया। यह पहल यह संदेश देती है कि निःस्वार्थ सेवा ही सच्ची सेवा है, जो जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाती है।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








