Search
Close this search box.

चेतगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ब्लैकमेल और धमकी के आरोपी मनोज पाठक गिरफ्तार

वाराणसी । के कमिश्नरेट क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आयुक्त के निर्देशन तथा काशी जोन के अधिकारियों की निगरानी में थाना चेतगंज की टीम ने मुकदमे में नामजद आरोपी मनोज कुमार पाठक को हिरासत में लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का कहना था कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था, गाली-गलौज करता था और जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। इस आधार पर थाना चेतगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए थाने बुलाए जाने पर आरोपी ने पीड़िता को देखते ही अपना आपा खो दिया और आक्रामक व्यवहार करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। इससे थाने का माहौल तनावपूर्ण हो गया और शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई।

Leave a Comment

और पढ़ें