देव पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर श्री उमेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में वार्षिक परिणाम वितरण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति से खास रौनक देखने को मिली।
विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कई छात्रों ने 90 से 99 प्रतिशत तक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।समारोह के दौरान “स्टार स्टूडेंट” के साथ-साथ “स्टार पेरेंट्स” को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रशासन द्वारा उन अभिभावकों को विशेष रूप से सराहा गया, जिन्होंने बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई और विद्यालय के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखा। इस पहल ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया।विद्यालय की प्रिंसिपल अंकिता सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।

कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर उमेश कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी शैक्षणिक सत्र की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
प्रिंसिपल अंकिता सिंह ने बताया कि नया सत्र 30 अप्रैल से प्रारंभ होगा। इस दौरान अभिभावकों ने नए सत्र के लिए पुस्तकों की भी प्राप्ति की। समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।








