Search
Close this search box.

पेट्रोल-डीजल एक्साइज कटौती पर उद्योग जगत खुश, नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले से महंगाई पर नियंत्रण संभव होगा

वाराणसी । में भारत सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में की गई बड़ी कटौती का उद्योग जगत ने स्वागत किया है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹13 से घटाकर ₹3 तथा डीजल पर ₹10 से घटाकर शून्य किए जाने से ईंधन कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलने की उम्मीद जताई गई है।

इसी विषय पर लघु उद्योग भारती की एक बैठक मलदहिया स्थित कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें वैश्विक हालात, विशेषकर ईरान-अमेरिका तनाव के चलते बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों पर चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में वृद्धि का असर भारत पर पड़ना स्वाभाविक है, जिससे महंगाई पर दबाव बनता है। प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे आम जनता को राहत मिलेगी और ईंधन कीमतों को नियंत्रित रखने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया कोषाध्यक्ष गुलज़ारी लाल गुप्ता ने कहा कि ईंधन महंगा न होने से परिवहन लागत नहीं बढ़ेगी, जिससे महंगाई नियंत्रित रहेगी। महामंत्री भारत भूषण गुप्ता ने इसे उद्योग और कृषि क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया। बैठक में कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश