Search
Close this search box.

लोक संस्कृति संगोष्ठी में युवा कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू, नवांकुर संगीत समारोह में शानदार प्रस्तुतियां रहीं

मिर्जापुर । के उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी (संस्कृति विभाग, उ.प्र.) एवं जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, परसिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लोक संस्कृति संगोष्ठी और नवांकुर संगीत समारोह में युवा कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतर्रा के ताकेत कुमार ने ध्रुपद-धमार की गंभीर प्रस्तुति से किया।

इसके बाद वाराणसी के शिवांश सिंह ने सितार वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रोफेसर माइकल बोनोलेक ने संबोधन के साथ भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।प्रणव शंकर ने ख्याल-तराना गाकर शास्त्रीय संगीत की छटा बिखेरी, वहीं विंध्याचल के मयंक कुमार ने बांसुरी वादन से सुरों की मधुरता घोली।

प्रयागराज की स्वस्ति टंडन ने ठुमरी-दादरा की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश गंभीर ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रामनारायण तिवारी उपस्थित रहे। सारस्वत वक्तव्य प्रो. शिशीरचंद्र उपाध्याय ने दिया।

अन्य वक्ताओं में डॉ. के.पी. त्रिपाठी, प्रो. डॉ. माइकल ब्लोनेक, शिवानंद सिंह, डॉ. जाह्नवी पाण्डेय, दयाशंकर पाण्डेय, सुरेन्द्र मिश्र और श्वेता तिवारी शामिल रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दूबे, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव एवं रेनू श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. भुवनेश्वर द्विवेदी ने स्वागत किया तथा संचालन राजेंद्र तिवारी और शिवराम शर्मा ने किया। समारोह में समाजसेवी परितोष कुमार यादव व पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

उजाला संचार बसंत कुमार गुप्ता ब्यूरो उत्तर प्रदेश।

Leave a Comment

और पढ़ें