Search
Close this search box.

खेजुरी में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, बहेरी टीम बनी विजेता, खिलाड़ियों को स्कूटी सहित आकर्षक पुरस्कार प्रदान

बलिया। सिकंदरपुर के खेजुरी ग्राम पंचायत में आयोजित श्री अमरनाथ बाबा शॉर्ट बाउंड्री रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ भाजपा नेत्री एवं पूर्व प्रधान स्मृति सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में बलिया बहेरी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि स्मृति सिंह के करकमलों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द मैच को साइकिल तथा मैन ऑफ द सीरीज को पंखा देकर सम्मानित किया गया, और यह दोनों पुरस्कार भी विजेता टीम के खिलाड़ियों ने ही अपने नाम किए।मुख्य अतिथि स्मृति सिंह ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल भावना का विकास होता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। साथ ही उन्होंने उपयोगी पुरस्कार देने की परंपरा को सराहनीय बताया।इस अवसर पर आयोजक राजवंत सिंह ‘राजू’, अभिषेक सिंह, रतन सिंह, लोकेश्वर पांडे, पवन यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया उत्तर प्रदेश।

Leave a Comment

और पढ़ें