गाजीपुर। लखनऊ:अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं पिछड़ा दलित विकास महासंघ, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष व सपा नेता सुजीत “साइकिल” ने लखनऊ पहुंचकर सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है और इसे आने वाले चुनावी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

आत्मीय मुलाकात, संगठन पर जोरमुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय और पारिवारिक माहौल देखने को मिला। शिवपाल सिंह यादव ने सुजीत “साइकिल” को संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से जुड़े रहने और जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाने की सलाह दी।वहीं सुजीत ने उन्हें अपना राजनीतिक मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से उन्हें नई ऊर्जा और दिशा मिली है।

बड़े नेताओं से लगातार संपर्क गौरतलब है कि बीते कुछ समय से सुजीत “साइकिल” की सक्रियता तेजी से बढ़ी है। हाल ही में उनकी मुलाकात गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी के साथ उनके आवास पर हुई, जहां चाय पर लंबी चर्चा भी हुई।
इन लगातार बैठकों और संपर्कों को राजनीतिक विश्लेषक 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि सुजीत ने इसे महज शिष्टाचार मुलाकात बताया है।सम्मान और सामाजिक संदेशइस अवसर पर यादव महासभा की ओर से शिवपाल सिंह यादव को राधे-कृष्ण का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व डीआईजी बलिकरन यादव, सपा नेता राधेश्याम यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद पाण्डेय, चंदन यादव, गोवर्धन पूजा समिति वाराणसी के अध्यक्ष विनोद यादव और कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।राजनीतिक संकेत क्या कहते हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुजीत “साइकिल” की बढ़ती सक्रियता, संगठनात्मक पकड़ और सपा के वरिष्ठ नेताओं से बढ़ती नजदीकियां इस बात का संकेत हैं कि आने वाले समय में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन सियासी गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि यह मुलाकात भविष्य की रणनीति का हिस्सा भी हो सकती है।





