गाजीपुर । जनपद के बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकदाऊत की होनहार छात्रा सिम्पल यादव ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल की है। उमेश यादव एवं मधु सुमन यादव की पुत्री सिम्पल ने पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, सिखड़ी (गाजीपुर) से परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण किया है। उनका रोल नंबर 1262089336 है।

सिम्पल की इस उपलब्धि से पूरे परिवार, विद्यालय एवं गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने इस सफलता का श्रेय सिम्पल की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने भी सिम्पल को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सिम्पल की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
उमेश यादव गाजीपुर।











