वाराणसी । में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा देते हुए पूर्वांचल की पहली हाई प्रेशर शुद्ध ऑक्सीजन आधारित उपचार तकनीक ‘हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी (HBOT)’ सहित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंटरनेशनल स्टैंडर्ड एडवांस्ड रिहैबिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस सेंटर में न्यूरो, पेल्विक फ्लोर, यूरो, मूत्राशय व जननांगों से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ पीडियाट्रिक, सेरेब्रल पाल्सी, मोटर स्किल्स, स्पाइन, जोड़ों और लेजर थेरेपी जैसी सेवाओं को और सुदृढ़ किया गया है।
ऑस्ट्रिया के शिशु अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. ऑरथनर एवं उनकी सहयोगी वेरोनिका, जर्मनी के डॉ. थॉर्स्टन और क्लॉडिया की मौजूदगी में इस सेंटर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में संरक्षक एवं एपेक्स के चेयरमैन वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह, निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल व निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।
यह सेंटर दर्द से राहत दिलाने, मरीजों को फिर से सक्रिय जीवन की ओर लौटाने और दैनिक गतिविधियों में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, जो क्षेत्र के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।











