बलिया । जनपद में ज्योतिषाचार्य पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य जी का जगह-जगह फूल-मालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। नगर विधानसभा क्षेत्र के नेता अनिल राय ने अपने जेएमबी रिसोर्ट पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया। वहीं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय उपाध्याय ने अपने कार्यालय पर सैकड़ों समर्थकों के साथ शंकराचार्य जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में महाराज जी के दर्शन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर जगतगुरु शंकराचार्य जी ने गौहत्या के विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि गौहत्या किसी भी स्थिति में उचित नहीं है तथा समाज को इसके प्रति जागरूक होकर गौसंरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उनके विचारों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








