Search
Close this search box.

लखनऊ में अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ । के थाना अलीगंज क्षेत्र में 40 वर्षीय अधिवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिवक्ता ने निजी कारणों से यह कदम उठाया हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें